प्रश्न – मार्च 2025 में, किस अमेरिकी राज्य की सीनेट ने होली को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व के रूप में आधिकारिक मान्यता दी?
(a) कैलिफोर्निया (b) टेक्सास
(c) फ्लोरिडा (d) इलिनॉय
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में टेक्सास की सीनेट ने प्रमुख हिंदू त्योहार होली के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें आधिकारिक तौर पर होली को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व के रूप में मान्यता दी गई है।
- इस कदम के साथ जॉर्जिया और न्यूयॉर्क के बाद होली को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला टेक्सास, तीसरा अमेरिकी राज्य बन गया है।
- यह प्रस्ताव सीनेटर सारा एकहार्ट द्वारा पेश किया गया था और 14 मार्च को होली समारोह से ठीक पहले पारित किया गया।
- प्रस्ताव में होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया गया है, जो वसंत, नवीनीकरण, एकता और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है।
- प्रस्ताव में कहा गया है कि यह प्राचीन त्योहार दुनिया भर में विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों द्वारा मनाया जाता है, जो प्रेम, नवीनीकरण और प्रगति की थीम से संबंधित हैं।
- हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.tribuneindia.com/news/diaspora/texas-becomes-3rd-us-state-to-recognise-holi-festival/amp
