प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों द्वारा होया डावोडिएंसिस (Hoya Dawodiensis ) नामक एक नई पुष्पीय पौधों की प्रजाति (उष्णकटिबंधीय पुष्पीय प्रजाति) की खोज की है।
- यह प्रजाति चांगलांग जिले के विजयनगर क्षेत्र में पाई गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर, 2025 में अरुणाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों द्वारा होया डावोडिएंसिस (Hoya Dawodiensis ) नामक एक नई पुष्पीय पौधों की प्रजाति की खोज की है।
- यह प्रजाति चांगलांग जिले के विजयनगर क्षेत्र में पाई गई, जहाँ केवल हवाई मार्ग से या लंबे ट्रेकिंग रास्तों के माध्यम से ही पहुँचा जा सकता है।
- यह होया जीनस की एक नई एपिफाइटिक (अन्य पेड़ों पर उगने वाली) प्रजाति है।
- होया (Hoyas) को उनके विशिष्ट और सुंदर फूलों के कारण वैक्स प्लांट या पोरसिलेन फ्लावर भी कहा जाता है।
- होया डावोडिएंसिस को एपोसिनेसी (Apocynaceae ) परिवार और होया वंश के अंतर्गत रखा गया है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली सुगंधित व वैक्स जैसी बनावट वाले पुष्पीय पौधों का बड़ा समूह है।
- होया डावोडिएंसिस एक नाजुक, पतली, सहारे से ऊपर चढ़ने वाली लता है, जो प्रायः नदी किनारे के वृक्षों पर सहारा लेकर बढ़ती है, और उच्च आर्द्रता तथा छायादार उष्णकटिबंधीय परिस्थितियों में पनपती है।
- इसके फूल चमकदार सफेद, मोमी सतह वाले और तारे के आकार के होते हैं, जो गुच्छों (umbels) में होते है, यह फूल मुख्यतः सितंबर के अंत से नवंबर के दौरान खिलते हैं।
- उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में उभयचर, ऑर्किड और बाल्सम जैसी कई नई प्रजातियों की खोज हो चुकी है। यह नई खोज संकेत देती है कि पूर्वोत्तर भारत में अभी भी अनेक अनछुए पारिस्थितिक क्षेत्र मौजूद हैं।
- यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत द्वीपों के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के मूल निवासी हैं, तथा इन्हें अधिकांश जलवायुओं में घर के अंदर गमले के पौधों के रूप में उगाया जा सकता है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://arunachaltimes.in/index.php/2025/11/26/new-hoya-species-discovered-in-changlang/