प्रश्न-हॉकी इंडिया पुरस्कार, 2015 के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया?
(a) बलदेव सिंह
(b) स्व. शंकर लक्ष्मण
(c) स्व. उद्यम सिंह
(d) बलवीर सिंह सीनियर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 26 मार्च, 2016 को हॉकी इंडिया द्वारा अपने दूसरे वार्षिक पुरस्कारों का वितरण बंगलुरू (कर्नाटक) में किया गया।
- हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड स्व. कप्तान शंकर लक्ष्मण को प्रदान किया गया।
- पुरुषों का हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार पी.आर. श्रीजेश को प्रदान किया।
- महिलाओं का हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दीपिका को प्रदान किया गया।
- उभरते हुए खिलाड़ी हेतु हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड (पुरुष 4-21) हरजीत सिंह को।
- उभरते हुए खिलाड़ी हेतु हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अॅवार्ड (महिला-U-21) प्रीती दूबे को।
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर हेतु हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड -सविता को।
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर हेतु हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड-कोठाजित सिंह को।
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर हेतु हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह अवॉर्ड-रितु रानी को।
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड हेतु हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवॉर्ड-रानी को।
- उत्कृष्ट योगदान हेतु हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा अवॉर्ड-बलदेव सिंह को।
- उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु हॉकी इंडिया राष्ट्रपति अवॉर्ड-मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को।
- मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हेतु विजेता को 30 लाख रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
- ध्रुव बत्रा अवॉर्ड हेतु पुरुष एवं महिला दोनों ही वर्गों में विजेता को 25 लाख रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
- हॉकी इंडिया द्वारा वर्ष 2015 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अन्य पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://hockeyindia.org/news/p-r-sreejesh-and-deepika-win-the-hockey-india-player-of-the-year.html