हैम्बर्ग ओपन, 2025

प्रश्न – 24 मई, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता हैम्बर्ग ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब आंद्रे रुबलेव (रुस) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी (दोनों इटली) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 – 24 मई, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता हैम्बर्ग ओपन, 2025 हैम्बर्ग,जर्मनी में आयोजित हुई।
  • पुरुष एकल विजेता – फ्‍लेवियो कोबोली (इटली)
  • पुरुष एकल उपविजेता – आंद्रे रुबलेव (रुस)
  • पुरुष युगल विजेता – सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी (दोनों इटली)
  • पुरुष युगल उपविजेता – एन्ड्रेस मोल्टेनी (अर्जेंटीना) और फर्नांडो रोम्बोली (ब्राजील)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/2025_Hamburg_Open

https://www.atptour.com/en/news/hamburg-2025-atp-500-history-draw-schedule