प्रश्न-17 मार्च‚ 2022 को जारी ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2022’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूची में एलन मस्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
(ii) विश्व में सर्वाधिक 1133 अरबपति चीन में हैं।
(iii) इस सूची में रिकॉर्ड 3,381 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii) (b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 17 मार्च 2022 को हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List)‚ 2022 का दूसरा संस्करण जारी हुआ।
- इस सूची में रिकॉर्ड 3,381 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
- इस वर्ष 153 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए।

- मुकेश अंबानी शीर्ष 10 में शामिल होने वाले एक मात्र भारतीय अरबपति हैं।
- इसके अनुसार‚ विश्व में सर्वाधिक 1133 अरबपति चीन के हैं।
- इसके बाद यूसएसए 716 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है।
- जबकि भारत 215 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…