हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2015

hurun india rich list 2015

प्रश्न-11 सितंबर, 2015 को जारी हुरुन रिच लिस्ट 2015’ में सबसे अमीर भारतीय हैं-
(a) मुकेश अंबानी
(b) अजीम प्रेमजी
(c) दिलीप सांघवी
(d) उदय कोटक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 सितंबर, 2015 को मुबई में हुरुन इंडिया रिपोर्ट द्वारा चौथी ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2015’ (Hurun India Rich List 2015) जारी की गयी।
  • उल्लेखनीय है कि हुरुन रिपोर्ट (Hurun report) चीन की शंघाई स्थित लक्जरी प्रकाशन और इवेंट्स ग्रुप है।
  • वर्ष 2012 में पहली बार हुरुन रिपोर्ट द्वारा इंडिया रिच लिस्ट जारी की गयी थी।
  • गौरतलब है कि ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2015 भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची है।
  • इस लिस्ट में जीवित व्यक्तियों के संपत्ति की गणना 31 जुलाई, 2015 के एक अमेरिकी डॉलर के बदले 64 भारतीय रुपये के विनिमय दर पर आधारित है।
  • वर्ष 2015 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट का कट ऑफ 1600 करोड़ रुपये है।
  • ध्यातव्य है कि इस लिस्ट में 296 अमीर भारतीय शामिल हैं जिनकी संपत्ति 1600 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है।
  • 296 अमीर भारतीयों में से 76 नए अमीर व्यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं।
  • गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 6% की गिरावट और इस्पात, ऊर्जा और अचल संपत्ति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण वर्ष 2015 में औसत संपत्ति 7% घटी है।
  • भारत में अरबपतियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2014 में 109 की तुलना में भारत में डॉलर अरबपतियों की संख्या 124 हो गई है।
  • वर्ष 2012 की लिस्ट में केवल 59 अरबपति थे।
  • ज्ञातव्य है कि 296 अमीर भारतीय में से 36 अनिवासी भारतीय हैं।
  • 13 व्यक्तियों की संपत्ति साल-दर-साल दुगुनी हुई है।
  • सबसे तेज वृद्धि करने वाले डाटा एनालिटिक्स व्यापार कंपनी म्यू सिग्मा के मालिक धीरज राजाराम हैं जिनकी संपत्ति 593% बढ़कर 17,790 करोड़ रुपये हो गई है।
  • मध्य एशिया में अनिश्चितता के कारण तेल एवं गैस क्षेत्र के 58 व्यक्तियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है।
  • इंडस गैस कंपनी के मालिक अजय कलसी की संपत्ति में 242% की गिरावट हुई है।
  • मुकेश अंबानी 160951 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार चौथे वर्ष सबसे अमीर भारतीय हैं।
  • मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 3% की कमी हुई है।
  • हिन्दुजा ग्रुप के एसपी हिन्दुजा और परिवार तीसरे स्थान पर है जबकि पिछले वर्ष छठे स्थान पर थे।
  • उनकी संपत्ति 43% बढ़कर 103030 करोड़ रुपये हो गई है।
  • गौरतलब है कि 296 सबसे अमीर भारतीयों में से मुंबई में 29%, दिल्ली में 19% और बेंगलुरु में 8% निवास करते हैं।
  • इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीयों में 15% विनिर्माण क्षेत्र से और फार्मास्युटिकल्स और रियल इस्टेट क्षेत्र से क्रमशः 9% और 6% शामिल हैं।
  • ओला कैब्स के संस्थापक अंकित भाटी (28) और भाविश अग्रवाल (29) इस लिस्ट में शामिल सबसे कम उम्र के अमीर भारतीय हैं।
    उल्लेखनीय है कि इस अमीर भारतीयों की लिस्ट में केवल 3% महिलाएं शामिल हैं।
  • इन्दू जैन इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय महिला हैं।
  • वह 19179 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 33वें स्थान पर हैं।
  • सावित्री जिन्दल और किरन मजूमदार शॉ सबसे अमीर भारतीय महिलाओं में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • ध्यातव्य है कि अजीम प्रेमजी का स्थान 7वॉ है जबकि पिछले वर्ष 2014 में वह तीसरे स्थान पर थे।
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2015 में प्रथम पांच सबसे अमीर भारतीय हैं-मुकेश अंबानी (रिलायंस), दिलीप सांघवी (सनफार्मा), एस.पी. हिन्दुजा और परिवार (हिन्दुजा), शिव नडार (एचसीएल) और पलोनजी मिस्त्री (सपूरजी पलोनजी)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.hurun.net/en/ArticleShow.aspx?nid=13657