प्रश्न – हीरो एशिया कप हॉकी 2025 का मेजबान शहर कौन है?
(a) पटना (b) गया
(c) राजगीर (d) मुजफ्फरपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- राजगीर, बिहार इस वर्ष अगस्त में हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी करेगा।
- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा।
- नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद राजगीर द्वारा आयोजित यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा।
- हीरो एशिया कप के 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित 8 टीमें भाग लेंगी।
- शेष दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट, एएचएफ कप के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित करेंगी।
- एशिया कप हॉकी का सर्वाधिक 5 बार खिताब दक्षिण कोरिया ने जीता है।
- भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/bihar-to-host-mens-hockey-hero-asia-cup-2025