प्रश्न – हाल ही में कब ‘हिरोशिमा दिवस’ मनाया गया?
(a) 4 अगस्त (b) 6 अगस्त
(c) 8 अगस्त (d) 9 अगस्त
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अगस्त, 2026, को ‘हिरोशिमा दिवस’ मनाया गया
- इस वर्ष परमाणु हथियार के पहले इस्तेमाल की 81वीं वर्षगांठ मनाई गई
- उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 6 अगस्त, 1945 को ही अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया था।
- अमेरिका ने 9 अगस्त, 1945 को जापान के नागासाकी में भी परमाणु बम गिराया था।
- अमेरिका ने हिरोशिमा में ‘लिटिल बॉय’ और नागासाकी में ‘फैट मैन’ नामक परमाणु बम गिराया था।
- यह विश्व की सबसे बड़ी युद्ध त्रासदियों में एक है।
- गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर हमला किया था, जिसका जवाब अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराकर दिया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.city.hiroshima.lg.jp/_res/projects/default_project/_page_/001/051/748/20260806.pdf?utm
https://www.energy.gov/lm/timeline-events-1938-1950?utm
https://www.city.hiroshima.lg.jp/english/peace/1029871/1049999.html