प्रश्न – 29 जुलाई, 2025 को ‘हिम बस प्लस’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
(a) उत्तराखंड (b) हिमाचल प्रदेश
(c) पंजाब (d) हरियाणा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जुलाई, 2025 को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक महत्त्वाकांक्षी योजना ‘हिम बस प्लस’ की शुरुआत की।
- इस योजना का उद्देश्य पहचान प्रबंधन को कैशलेस भुगतान प्रणाली से जोड़ना और हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बस सेवाओं में यात्रियों को किराए में छूट प्रदान करना है, जिसमें वोल्वो बस सेवाएं भी शामिल हैं।
- इस योजना के तहत यात्रियों को किराये में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि एक लॉयल्टी कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक यात्रा के आधार पर कैशबैक लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
- “सुपर लग्जरी बस” के किराये में 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी, जिससे कार्डधारक कुल 20 प्रतिशत तक की छूट और लॉयल्टी रिवार्ड का लाभ उठा सकेंगे।
- एचआरटीसी ने डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन (डीडीटीजी) विभाग के सहयोग से चार नई आईटी-आधारित प्रणालियाँ भी लॉन्च की।
- ऑनलाइन ट्रैवल पास प्रणाली के तहत स्कूल, कॉलेज के छात्र, सरकारी कर्मचारी और व्यापारियों को ऑनलाइन रियायती पास के लिए आवेदन करने,डिजिटल भुगतान करने और आरएफआईडी-आधारित स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
- डिजिटल बस निरीक्षण शेड्यूलिंग सिस्टम से कर्मचारियों के प्रदर्शन की निगरानी में सुधार और वाहन जांच की समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें शेड्यूल एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
- पहले चरण में शिमला की 82 बसों के लिए शुरू किया गया जीपीएस-आधारित बस ट्रैकिंग सिस्टम आगे पूरे एचआरटीसी बेड़े में विस्तारित किया जाएगा।
- हिम एक्सेस एचआरटीसी सिस्टम – इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 9000 से अधिक कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत और वेतन विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
