प्रश्न – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 18 जनवरी‚ 2023 को हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
(b) अमला ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कैरियर में 124 मैचों में 9282 रन बनाए हैं‚ जिसमें 28 शतक शामिल हैं।
(c) उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे कैरियर में 181 मैचों में 8115 रन बनाए हैं‚ जिसमें 25 शतक शामिल हैं।
(d) अमला ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 कैरियर में 44 मैचों में 1277 रन बनाए हैं।
उत्तर – (c)



- 18 जनवरी‚ 2023 को दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में संन्यास लेने की घोषणा की।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके अमला अब विश्व की किसी भी लीग से नहीं खेलेंगे।
- हाशिम अमला ने अपने अनुबंध के अंतिम सत्र‚ 2022 सरे को काउंटी क्लब चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- कुछ माह पहले उन्होंने एमआई (मुंबई इंडियंस) केपटाउन में चल रहे टी-20 में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होकर कोचिंग कैरियर की शुरूआत की।
- अमला दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टेस्ट में जैक्स कैलिस (13206 रन) के के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
- वर्ष 2019 में एकदिवसीय विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का अभियान समाप्त होने के बाद अमला ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
- उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और दक्षिण अफ्रीका की घरेलू प्रतियोगिताओं में क्वा-जुलुनटाल‚ डॉल्फिन और केप कोबरा का प्रतिनिधित्व किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…