प्रश्न – 19 अगस्त, 2025 को मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा स्वीकृत ओडिशा की 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाइपास – 110.875 किमी.) परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) पर 8307.74 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
(b) यह मार्ग 3 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-55, NH-57, NH-655) और 1 राज्य राजमार्ग (SH-65) से जुड़ेगा।
(c) परियोजना लगभग 10 आर्थिक नोड्स, 4 सामाजिक नोड्स और 8 लॉजिस्टिक नोड्स को जोड़ेगी।
(d) परियोजना से लगभग 74.43 लाख मानव-दिवस प्रत्यक्ष और 93.04 लाख मानव-दिवस अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 अगस्त, 2025 को मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने ओडिशा में 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास – 110.875 किमी.) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।
- यह परियोजना हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) पर 8307.74 करोड़ रुपये की कुल लागत से पूरी की जाएगी।
- यह रिंग रोड 3 राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-55, एनएच-57 और एनएच-655) और 1 राज्य राजमार्ग (एसएच-65) से जुड़ेगी।
- परियोजना का मार्ग 10 आर्थिक नोड्स, 4 सामाजिक नोड्स और 5 लॉजिस्टिक नोड्स को जोड़ेगा।
- बहु-मॉडल एकीकरण के तहत 1 प्रमुख रेलवे स्टेशन,1 हवाई अड्डा, 1 प्रस्तावित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) और 2 प्रमुख बंदरगाह से यह मार्ग जुड़ा होगा।
- परियोजना के पूर्ण होने पर यह न केवल धार्मिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगी, बल्कि नए व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देगी।
- यह परियोजना लगभग 74.43 लाख मानव-दिवस प्रत्यक्ष और 93.04 लाख मानव-दिवस अप्रत्यक्ष रोज़गार भी सृजित करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
