प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- नवंबर 2025, हांगकांग के ताइ पो जिले के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई, जिसे विगत 80 वर्षो की सबसे घातक आग दुर्घटना का दर्जा दिया गया है।
- हांगकांग में आज भी लगभग 2,500 विशेषज्ञ बांस मचान कारीगर पंजीकृत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 नवंबर 2025 को हांगकांग के ताइ पो जिले के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई।
- हांगकांग के इस घटना को विगत 80 वर्षो की सबसे घातक आग दुर्घटना का दर्जा दिया गया है।
- नवंबर, 2025 तक इस दुर्घटना में लगभग 128 से अधिक लोगो के मृत्यु हुई हैं।
- इस घटना ने पारंपरिक बांस मचान (Bamboo Scaffolding) के उपयोग से जुड़े गंभीर जोखिमों को उजागर किया है।
- इस दुर्घटना का कारण इमारत के बाहर लगे बांस मचान, प्लास्टिक शीट, वॉटरप्रूफ टारपॉलिन और ग्रीन नेटिंग अत्यधिक ज्वलनशील होना है।
- हांगकांग में आज भी लगभग 2,500 विशेषज्ञ बांस मचान कारीगर पंजीकृत हैं। यह संरचना प्राय: ग्रीन नेटिंग के साथ उपयोग की जाती है ताकि मलबा नीचे न गिरे।
- उल्लेखनीय है कि यह दुर्घटना आग सुरक्षा मानकों की कमजोरियों का संकेत देती है, तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित करती है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/live/c2emg1kj1klt
https://www.news.gov.hk/eng/2025/11/20251127/20251127_220906_359.html