हर घर योग अभियान

प्रश्न – 12 मई ,2026 को किस राज्य में हर घर योग अभियान की शुरुआत हुई ?
(a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा
(c) राजस्थान (d) मध्यप्रदेश
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 मई, 2026 को मध्यप्रदेश आयुष विभाग ने ‘हर घर योग अभियान’ की शुरुआत की।
  • 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने यह व्यापक अभियान शुरू किया है।
  • इस अभियान के तहत प्रदेश के 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों) और सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात योग शिक्षक 10 से 15 लोगों के छोटे-छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे।
  • इसके अलावा भोपाल के पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से हर रोज 45 मिनट के लाइव योग सेशन का आयोजन किया जाएगा।
  • स्कूल और कॉलेजों में भी यह अभियान चलाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी योग से जुड़ सके।
  • हर उम्र के लोगों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘योग-सखी’ और ‘योग-दूत’ तैयार किए हैं, जो अपने-अपने इलाकों में लोगों को योग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • यह अभियान 21 जून अर्थात विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/the-madhya-pradesh-ayush-department-has-launched-the-har-ghar-yoga-abhiyan