हर्बल दवाओं के लिए डब्ल्यूएचओ के अच्छे विनिर्माण प्रथाओं (जीएमपी) पर क्षेत्रीय कार्यशाला -2025

प्रश्न – 19-22 अगस्त, 2025 के मध्य हर्बल दवाओं के लिए डब्ल्यूएचओ के अच्छे विनिर्माण प्रथाओं (जीएमपी) पर क्षेत्रीय कार्यशाला -2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) जयपुर (b) मुंबई
(c) नई दिल्ली (d) देहरादून
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19-22 अगस्त, 2025 के मध्य हर्बल दवाओं के लिए डब्ल्यूएचओ के अच्छे विनिर्माण प्रथाओं (जीएमपी) पर क्षेत्रीय कार्यशाला -2025 मुंबई के आरआरएपी- केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरआरएपी-सीएआरआई) में आयोजित हुई
  • इसे आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन-दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ) के सहयोग से आयोजित किया गया था
  • इस कार्यक्रम ने वैश्विक हर्बल औषधि गुणवत्ता मानकों को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।
  • कार्यशाला में भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका और नेपाल सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रमुख भारतीय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2158216