हरिकेन ‘लाला’

प्रश्न -अगस्त 2026 में चर्चा में रहे हरिकेन ‘लाला’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका विकास मध्य उत्तरी प्रशांत महासागर में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात के रूप में हुआ था।
2. बिग आइलैंड के निकट यह श्रेणी-1 हरिकेन में परिवर्तित हुआ, किंतु बाद में कमजोर होकर पुनः उष्णकटिबंधीय तूफान बन गया।
3. इसके कारण हवाई के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में अत्यधिक वर्षा, आकस्मिक बाढ़ और भूस्खलन का जोखिम उत्पन्न हुआ।
4. ‘ब्राउन वाटर एडवाइजरी’ का अर्थ समुद्री जल के तापमान में असामान्य वृद्धि से संबंधित चेतावनी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अगस्त, 2026 में हरिकेन ‘लाला’ (Hurricans Lala) हवाई के सबसे बड़े द्वीप हवाई द्वीप, जिसे सामान्यतः बिग आइलैंड कहा जाता है, के दक्षिण से गुजरा।
  • लाला मध्य उत्तरी प्रशांत महासागर में विकसित हुआ एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
  • 15 अगस्त को बिग आइलैंड के निकट पहुँचते समय यह श्रेणी-1 हरिकेन बन गया था, लेकिन आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर पुनः उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।
  • इसके प्रभाव से द्वीप के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में अत्यधिक वर्षा, आकस्मिक बाढ़, तेज हवाएँ तथा भूस्खलन जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हुईं।
  • अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, अनेक वर्षामापी केंद्रों पर 12 घंटे में 10 इंच से अधिक तथा Kaʻū जिले के कई स्थानों पर 15 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
  • कुछ स्थानों पर एक घंटे में चार इंच से अधिक बारिश हुई।
  • तूफान से उत्पन्न जोखिम को देखते हुए हवाई के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा की।
  • इससे मेजर डिजास्टर फंड सक्रिय हुआ और आवश्यकता पड़ने पर हवाई नेशनल गार्ड की तैनाती का मार्ग प्रशस्त हुआ।
  • 17 अगस्त, 2026 को हवाई इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि तूफान राज्य से पश्चिम की ओर निकल चुका था और सभी ट्रॉपिकल-स्टॉर्म वॉर्निंग और फ्लड वॉच हटा दिए गए थे।
  • हालांकि,वर्षा-अपवाह के कारण राज्य सरकारों को ब्राउन वाटर एडवाइजरी जारी रही।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.npr.org/2026/08/23/nx-s1-5941769/tropical-storm-moke-hawaii

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *