स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 11 फरवरी‚ 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली प्रसिद्ध दार्शनिक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली टंकारा‚ मोरबी (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
  2. स्वामी दयानंद सरस्वती को ‘भारत का मार्टिन लूथर’ कहा जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1)
    (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    संबंधित तथ्य –
  • ‘वेदों की ओर लौटो’ उनका दिया प्रमुख नारा था।
  • ‘सत्यार्थ प्रकाश’ (हिंदी) उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक थी।
  • उन्होंने ही सर्वप्रथम ‘स्वराज्य’ शब्द का प्रयोग किया था
  • उनको ‘भारत का मार्टिन लूथर’ कहा जाता है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2004997

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1898524