स्वदेश में विकसित रिमोट नियंत्रित ध्रुवीय वाहन राष्ट्र को समर्पित

प्रश्न- हाल ही में स्वदेश में विकसित रिमोट नियंत्रित ध्रुवीय वाहन राष्ट्र को कब समर्पित किया गया?
(a) 26 मार्च
(b) 24 मार्च
(c) 25 मार्च
(d) 27 मार्च
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च, 2015 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वदेश में विकसित रिमोट नियंत्रित ध्रुवीय वाहन (Remote-Controlled Polar Vehicle) राष्ट्र को समर्पित किया।
  • यह वाहन वहां पहुंचने में समर्थ है जहां जाने में अभी मानव समर्थ नहीं है।
  • इस रिमोट नियंत्रित वाहन का विकास अंटार्कटिका में हमारे वैज्ञानिकों ने बेहद विपरीत मौसम वाले ध्रुवीय क्षेत्र में किया है।
  • वाहन से प्राप्त परिणामों से मनुष्य को जलवायु के बारे में अपनी समझ को विकसित करने और पूर्वानुमान लगाने की क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
  • पृथ्वी विज्ञान प्रणाली संस्थान (Earth System Science Organization of Ocean Technology) के अधीनस्थ महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Ocean Technology) ने इस वहान का विकास किया है।
  • ये विकास आत्मनिर्भरता और रिमोट नियंत्रित वाहन के पश्चिमी देशों के वर्चस्व वाली परिस्कृत इंजीनियरिंग की ओर बढ़ने की दिशा में एक सफल कदम है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=34788
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=117682
http://www.shrinews.com/DetailNews.aspx?nid=51485
http://nvonews.com/indias-monsoon-prediction-improves-as-remote-controlled-polar-vehicle-launched/