स्वदेशी ‘NIKA2 किसान मीडियम ड्रोन’

प्रश्न – अगस्त, 2026 में स्वदेशी ‘NIKA2 किसान मीडियम ड्रोन’ किस स्टार्टअप ने लॉन्च किया?
(a) गरुड़ एयरोस्पेस
(b) अकिन एनालिटिक्स
(c) आइडियाफोर्ज
(d) स्काईरूट एयरोस्पेस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अगस्त, 2026 में हैदराबाद स्थित महिला-नेतृत्व वाले डीप-टेक एवं रक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप अकिन एनालिटिक्स (AkinAnalytics) ने स्वदेशी ‘NIKA2 किसान मीडियम ड्रोन’ लॉन्च किया।
  • नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका अनावरण किया और इसका प्रदर्शन भी देखा।
  • NIKA2 एक बहु-पेलोड कृषि ड्रोन है जिसे विभिन्‍न कृषि कार्यों के लिए विकसित किया गया है।
  • इसमें कीटनाशकों तथा उर्वरकों के छिड़काव के लिए 16 लीटर का स्प्रे पेलोड और बीज अथवा दानेदार सामग्री फैलाने के लिए 12 लीटर का स्प्रेडिंग पेलोड दिया गया है।
  • इसकी सरल पेलोड-परिवर्तन प्रणाली के कारण एक ही ड्रोन से छिड़काव और सामग्री फैलाने जैसे विभिन्न कृषि कार्य किए जा सकते हैं।
  • इस ड्रोन में टेरेन-फॉलोइंग तकनीक, विफलता से सुरक्षा संबंधी विशेषताएँ और रात्रिकालीन परिचालन क्षमता भी उपलब्ध है।
  • टेरेन-फॉलोइंग सुविधा इसे ढलानदार एवं असमतल खेतों तथा चाय बागान जैसे क्षेत्रों के लिए उपयोगी बनाती है।
  • इसका प्रयोग मत्स्यपालन में जलीय जीवों का आहार वितरित करने के लिए भी किया जा सकता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/cities/hyderabad/2026/Aug/27/nika2-winged-for-the-fields

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *