स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट का पृथ्वी पर सफल लैंडिंग

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 6 जून‚ 2024 को स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट ने पृथ्वी पर (हिन्द महासागर में) सफलतापूर्वक लैंड किया।
(ii) स्टारशिप की अब तक के कुल चार प्रक्षेपणों में से यह पहली सफल स्प्लैशडाउन है।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • उल्लेखनीय है कि लगभग 397 फीट ऊंचा स्टारशिप‚ अब तक का सर्वाधिक शक्तिशाली रॉकेट है‚ जिसे अंतरिक्ष में लोगों और कार्गो को ले जाने हेतु डिजाइन किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि अप्रैल‚ 2023 में (स्टारशिप चरण) रॉकेट का पहला प्रक्षेपण पृथ्वी से लगभग 25 मील ऊपर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद फटकर समाप्त हो गया था।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/world-news/spacex-s-starship-survives-return-to-earth-achieves-landing-on-4th-try-124060601246_1.html

https://www.bbc.com/news/articles/cp66ye6ep63o

https://www.nytimes.com/2024/06/06/science/spacex-starship-fourth-test-flight.html