स्टॉकहोम वाटर प्राइज‚ 2022

प्रश्न-22 मार्च‚ 2022 को स्टॉकहोम वाटर प्राइज‚ 2022 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वर्ष 2022 का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विल्फ्रेड एच. ब्रुटसैर्ट (Wilfried H. Brutsaert) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(ii) यह पुरस्कार वर्ष 1991 से प्रदान किया जा रहा है।
(iii) अब तक 4 भारतीय इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च‚ 2022 को ‘स्टॉकहोम वाटर प्राइज’ (Stockhalm Water Prize), 2022 की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2022 का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बेल्जियम मूल के अमेरिकी प्रसिद्ध जल विज्ञानी प्रोफेसर विल्फ्रेड एच. बु्रटसैर्ट (Wilfried H. Brutsaert) को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार पर्यावरणीय वाष्पीकरण (Environmental evaporation) को मापने के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • वह कॉर्नेल विश्वविद्यालय‚ U.S.A. में इंजीनियरिंग एमेरिट्‌स में प्रोफेसर हैं।
  • यह पुरस्कार जल के नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
  • यह पुरस्कार स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI: Stockholm International Water Institute)
  • द्वारा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सहयोग से प्रदान किया जाता है।
  • इसे वर्ष 1991 से प्रदान किया जा रहा है।
  • उन्हें यह पुरस्कार 31 अगस्त‚ 2022 को ‘विश्व जल सप्ताह’ के दौरान स्वीडन के राजा कार्ल 1.6 गुस्तफ‚ जो इस पुरस्कार के संरक्षक हैं‚ द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि अब तक यह पुरस्कार 4 भारतीयों को प्रदान किया जा चुका है‚ जो इस प्रकार हैं-
  1. जलपुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह (वर्ष 2009)
  2. डॉ. बिंदेश्वर पाठक (वर्ष 2009)
  3. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) (वर्ष 2015)
  4. डॉ. माधव आत्मा राम चिताले (1993)

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://siwi.org/stockholm-water-prize/laureates?iproject=stockholm-water-prize