स्टीव स्मिथ – वनडे क्रिकेट से संन्यास

प्रश्न – 4 मार्च, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनके वनडे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर के संबंध में विकल्प में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 4 मार्च, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
(b) स्मिथ ने फरवरी, 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
(c) स्मिथ ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में 170 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत से 5,800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं।
(d) उन्होंने 34.67 की गेंदबाजी औसत के साथ 18 विकेट भी लिए हैं।
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 मार्च, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
  • यह घोषणा उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद की।
  • हालांकि, वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  • स्मिथ ने फरवरी, 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
  • स्मिथ ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में 170 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत से 5,800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं।
  • उन्होंने 34.67 की गेंदबाजी औसत के साथ 28 विकेट भी लिए हैं।
  • दो बार विश्व कप विजेता (2015 और 2023) ऑस्ट्रेलिया की टीम में वह शामिल थे।
  • उन्होंने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की।
  • ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वनडे बल्लेबाज हैं।
  • उन्होंने अपने वनडे करियर में 90 कैच पकड़े।
  • वर्ष 2015 के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2015 और 2021 में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया
  • वर्ष 2015 में स्मिथ को ICC पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/story/australia-news-steven-smith-retires-from-odi-cricket-1475978

https://www.icc-cricket.com/tournaments/champions-trophy-2025/news/australia-great-announces-retirement-from-odi-cricket

https://www.espncricinfo.com/hindi/story/australia-news-steven-smith-retires-from-odi-cricket-1475980