प्रश्न – 24 दिसंबर, 2024 को मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 का शुभारंभ किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया?
(a) उत्तर प्रदेश (b) महाराष्ट्र
(c) मध्य प्रदेश (d) गुजरात
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 दिसंबर, 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 का शुभारंभ किया।
- मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 के तहत वाशिम जिले के उम्ब्राथा और धाराशिव जिले के नारंगवाड़ी में परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- इस परियोजना के तहत किसानों को दिनभर की कृषि कार्य के लिए पर्याप्त और सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस परियोजना का उद्देश्य कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से संचालित करना है।
- वर्तमान में, राज्य में किसानों को 16,000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
- राज्य में सभी फीडरों को सौर ऊर्जा में स्थानांतरित करने की पहल दो साल पहले शुरू हुई थी और इसे चरणों में पूरा किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…