सोमालीलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश

प्रश्न – 26 दिसंबर 2025 को इस्राइल द्वारा सोमालीलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इजराइल सोमालीलैंड को मान्यता देने वाला संयुक्त राष्ट्र का पहला सदस्य देश बना।
  2. सोमालीलैंड ने 1991 में सोमालिया से एकतरफा स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  3. अब तक किसी भी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश ने सोमालीलैंड को औपचारिक मान्यता नहीं दी थी।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26 दिसंबर, 2025 को इजराइल सोमालीलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला संयुक्त राष्ट्र का पहला सदस्य देश बन गया है।
  • इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने आपसी मान्यता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की योजना है।
  • इस फैसले की सोमालिया, मिस्र, तुर्की और जिबूती के विदेश मंत्रियों ने निंदा की है, जिन्होंने एक बयान में इजरायल की घोषणा को “पूरी तरह से अस्वीकार” करने की पुष्टि की है।
  • सोमालीलैंड ने वर्ष 1991 में सोमालिया से स्वतंत्रता की घोषणा की, लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश से मान्यता नहीं मिली है।
  • यह क्षेत्र उत्तरी सोमालिया के उस हिस्से के उत्तर-पश्चिमी भाग को नियंत्रित करता है जो कभी ब्रिटिश संरक्षित क्षेत्र हुआ करता था।
  • सोमालिया ने सोमालीलैंड की स्वतंत्रता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
  • हाल के वर्षों में, सोमालीलैंड ने अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति प्राप्त करने के उद्देश्य से संयुक्त अरब अमीरात (जो अब्राहम समझौते का हस्ताक्षरकर्ता है) और ताइवान के साथ संबंध विकसित किए हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nytimes.com/2025/12/26/world/middleeast/israel-recognize-somaliland.html