प्रश्न – 20 फरवरी, 2025 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) की खरीद हेतु रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है?
(a) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
(b) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स
(c) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
(d) DRDO
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 फरवरी, 2025 को रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु के साथ भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) की खरीद हेतु 1220.12 करोड़ रुपये के कुल लागत वाले अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह खरीद ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी के तहत की गई है।
- ये अत्याधुनिक रेडियो सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना साझाकरण, सहयोग और स्थितिजन्य जागरूकता को सक्षम बनाएंगे।
- इनसे उच्च गति डेटा और सुरक्षित वॉइस कम्युनिकेशन संभव होगा, जिससे भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियानों, मत्स्य संरक्षण तथा समुद्री पर्यावरण संरक्षण जैसी प्रमुख जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी।
- इसके अतिरिक्त, ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों के लिए अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…