सैफ (SAFF) महिला चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न – 6 जून 2026 को भारत (गोवा) में संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता सैफ महिला चैंपियनशिप, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) भारत
(b) बांग्लादेश
(c) नेपाल
(d) भूटान
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मई, 2026 – 6 जून 2026 के मध्य सैफ (SAFF) महिला चैंपियनशिप, 2026 भारत (गोवा) में संपन्न हुई।
  • यह टूर्नामेंट गोवा के मारगाओ (मडगाँव) स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।
  • इस टूर्नामेंट के 8वें संस्करण में 6 टीमों ने भाग लिया
  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया।
  • इस जीत के साथ भारत ने दक्षिण एशियाई टूर्नामेंट में अपना रिकॉर्ड छठा खिताब जीता है।
  • भारत के लिए प्यारी खाखा, सनफिदा नोंगरुम और लिंडा कोम ने गोल किए, जबकि बांग्लादेश की ओर से रितु पोर्णा चकमा ने एकमात्र गोल दागा।
  • भारत की अवेका सिंह चार गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रहीं।
  • भारत की सनफिदा नोंगरुम को सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया।
  • भारत की पंथोई चानू एलंगबम को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला।
  • नेपाल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/saff-women-championship-2026-india-vs-bangladesh-final-football-report

https://www.outlookindia.com/sports/football/india-vs-bangladesh-live-score-saff-womens-championship-2026-final-margao-updates-and-highlights