प्रश्न – 3 अप्रैल, 2026 को संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता सैफ (SAFF) अंडर-20 चैंपियनशिप‚ 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) बांग्लादेश (b) नेपाल
(c) भारत (d) मालदीव
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 मार्च–3 अप्रैल 2026 के मध्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सैफ (SAFF) अंडर-20 चैंपियनशिप, 2026 मालदीव के माले में संपन्न हुई।
- यह सैफ (SAFF) अंडर-20 चैंपियनशिप का 8वां संस्करण था।
- इसमें 7 टीमों ने भाग लिया।
- मालदीव के माले स्थित राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम में सभी मैच आयोजित किए गए।
- फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया।
- बांग्लादेश ने दूसरी बार सैफ (SAFF) अंडर-20 चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
- शीर्ष स्कोरर मालदीव के इलान इमरान और भारत के ओमांग डोडुम रहे,प्रत्येक ने 3 गोल किए।
- टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भारत के ओमांग डोडुम को चुना गया।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बांग्लादेश के मोहम्मद इस्माइल हुसैन माहिन चुने गए।
- निष्पक्ष खेल पुरस्कार (फेयर प्ले अवॉर्ड) मालदीव को प्रदान किया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
