प्रश्न-3-17 जुलाई, 2017 के मध्य किन देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’-2017 आयोजित किया जा रहा है?
(a) भारत-ओमान
(b) भारत-थाईलैंड
(c) भारत-श्रीलंका
(d) भारत-रूस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3-17 जुलाई, 2017 के मध्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ 2017 हिमाचल प्रदेश के चांबा जिले के बकलोह (Bakloh) में आयोजित किया जा रहा है।
- इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में रॉयल थाइलैंड सेना के लगभग 50 ट्रूप्स तथा इतने ही संख्या में नार्दन कमांड के भारतीय सेना के ट्रूप्स भाग ले रहे हैं।
- इस 14 दिवसीय सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच कौशल तथा अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है।
- इस अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं द्वारा घेराबंदी और खोज, छापेमारी एवं खोज और नष्ट करो अभियानों के अतिरिक्त शहरी माहौल में आतंकवाद के विरुद्ध अभियानों के संचालन के तौर-तरीके साझा किए जाएंगे।
- ज्ञातव्य है कि 15-29 जुलाई, 2016 के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास कराबी, थाईलैंड में संपन्न हुआ था।
संबंधित लिंक
https://twitter.com/adgpi/status/881912932170428416
http://thediplomat.com/2017/07/india-thailand-launch-army-exercise/
http://zeenews.india.com/himachal-pradesh/india-thailand-military-exercise-begins-in-himachal-2020829.html?pfrom=article-next-story
http://www.business-standard.com/article/news-ians/india-thailand-military-exercise-begins-in-himachal-117070301085_1.html
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/indo-thai-joint-military-exercise-from-july-3-in-himachal-pradesh/articleshow/59356912.cms
Good