सेसर एज़पिलिकुएटा

प्रश्न – सेसर एज़पिलिकुएटा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत ओसासुना क्लब से की थी।
2 उन्होंने चेल्सी के लिए 500 से अधिक मुकाबले खेले।
3 उन्होंने चेल्सी के कप्तान के रूप में UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 मई, 2026 को पूर्व चेल्सी डिफेंडर और क्लब के दिग्गज खिलाड़ी सेसर एज़पिलिकुएटा ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • वर्तमान में सेसर क्लब फुटबॉल में सेविल्ला एफसी का हिस्सा हैं।
  • एज़पिलिकुएटा ने अपने करियर की शुरुआत स्पेनिश क्लब ओसासुना से की थी।
  • इसके बाद वह फ्रांस के मार्सेई क्लब में शामिल हुए, जहां उन्होंने दो फ्रेंच लीग कप और एक फ्रेंच सुपर कप जीता।
  • स्पेन के लिए 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एज़पिलिकुएटा ने 2012 में चेल्सी जॉइन किया था।
  • उन्होंने लंदन क्लब के लिए 11 वर्षों में कुल 508 मुकाबले खेले और खुद को क्लब के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल किया।
  • चेल्सी में अपने यादगार करियर के दौरान उन्होंने 2 प्रीमियर लीग खिताब,1 एफए कप,1 लीग कप,2 यूरोपा लीग ट्रॉफी और वर्ष 2021 में चैंपियंस लीग खिताब (कप्तान के रूप में) जीते।
  • वर्ष 2023 में वह एटलेटिको मैड्रिड चले गए, जहां उन्होंने दो सीजन बिताए।
  • इसके बाद पिछले साल उन्होंने सेविला क्लब जॉइन किया।
  • इस सीजन में उन्होंने ला लीगा में 16 मैच खेले।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.as.com/soccer/cesar-azpilicueta-closes-the-curtain-on-a-career-filled-with-trophies-but-is-headed-to-world-cup-2026-f202605-n