सेना अस्पताल (आर एंड आर) में उन्नत कैंसर उपचार के लिए आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक

प्रश्न – 25 मई, 2026 को सेना अस्पताल (R&R) में शुरू की गई तकनीक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह रिंग गैंट्री-आधारित लीनियर एक्सीलरेटर तकनीक है।
  2. इसे सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में शुरू किया गया।
  3. यह तकनीक मुख्य रूप से हृदय रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 मई, 2026 को सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में रिंग गैंट्री-आधारित लीनियर एक्सीलरेटर की शुरुआत की गई।
  • इस अवसर पर रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
  • यह आधुनिक तकनीक सेना अस्पताल (आर एंड आर) में कैंसर उपचार सेवाओं को और मजबूत करेगी। इससे सेवारत सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उन्नत रेडियोथेरेपी उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
  • अस्पताल में मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह उपकरण इन-हाउस उपचार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • यह लीनियर एक्सीलरेटर आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों जैसे वॉल्यूमेट्रिक मॉड्यूलेटेड आर्क थेरेपी, इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी, इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी देने में सक्षम है।
  • इस तकनीक की मदद से ट्यूमर वाले हिस्से पर अत्यधिक सटीकता के साथ रेडिएशन दिया जा सकता है, जबकि आसपास के सामान्य ऊतकों पर रेडिएशन का प्रभाव कम से कम रखा जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2264896&reg=3&lang=2

https://ddnews.gov.in/en/army-hospital-rr-commissions-advanced-radiotherapy-system-to-boost-cancer-care

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *