प्रश्न – “चिराग” (CHIRAG) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 25 मई, 2026 भारतीय रेलवे के मानव संसाधन प्रबंधन प्रशिक्षण, अनुसंधान और डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित उत्कृष्टता केंद्र, “चिराग” (CHIRAG) का उद्घाटन हैदराबाद के मौला-अली में जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के पास एससीआर ग्राउंड्स पर हुआ।
- CHIRAG का पूर्ण रूप Centre for HR Information Systems, Research and Analytics in Governance है।
- यह केवल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 मई, 2026 भारतीय रेलवे के मानव संसाधन प्रबंधन प्रशिक्षण, अनुसंधान और डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित उत्कृष्टता केंद्र, “चिराग” (CHIRAG) का उद्घाटन हैदराबाद के मौला-अली में जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के पास एससीआर ग्राउंड्स पर हुआ।
- CHIRAG का पूर्ण रूप Centre for HR Information Systems, Research and Analytics in Governance है।
- इस उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य भारतीय रेलवे में मानव संसाधन क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
- यह सभी स्तरों के कर्मचारियों के लिए भूमिका-आधारित, प्रमाणित मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) प्रशिक्षण प्रदान करेगा और क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में तैनाती के लिए एक समर्पित एचआरएमएस-मित्र मास्टर ट्रेनर कैडर विकसित करेगा।
- इसके अतिरिक्त, यह केंद्र मानव संसाधन नीति निर्माण और अंतर-प्रणाली एकीकरण के लिए एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा।
- यह मानव संसाधन निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग (ML) और भविष्यसूचक विश्लेषण जैसी उन्नत तकनीकों को भी शामिल करने के लिए तैयार है।
- इस सुविधा केंद्र में अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशालाएं और एक आईजीओटी रिकॉर्डिंग स्टूडियो होगा, जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों के राष्ट्रव्यापी प्रसार में सहयोग प्रदान करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…