सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अगस्त,2026 में अपनी तरह की पहली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ (SURYAPATH TIRANGA Global Relay) संपन्न हुई।
  2. इस रिले ने पूर्व में फिजी से पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका तक की यात्रा पूरी की और इस दौरान 54 देशों तथा अनेक समय क्षेत्रों (Time Zones) को जोड़ा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • अगस्त,2026 में अपनी तरह की पहली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ (SURYAPATH TIRANGA Global Relay) संपन्न हुई।
  • इस रिले ने पूर्व में फिजी से पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका तक की यात्रा करते हुए 54 भारतीय मिशनों एवं पोस्टो को विभिन्‍न समय क्षेत्रों के माध्यम से जोड़ा।
  • इस पहल का आयोजन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किया गया।
  • इस रिले की शुरुआत फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग से हुई।
  • रिले ने तिरंगे की भावना को एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक आगे बढ़ाया और दुनिया भर में भारतीय समुदाय तथा भारत के मित्रों को एक साथ जोड़ा।
  • रिले का समापन सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
  • इस रिले के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी स्मरण किया गया।
  • साथ ही, भारत की राष्ट्रीय भावना और गौरव के प्रतीक के रूप में वंदे मातरम् की स्थायी विरासत का उत्सव मनाया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2300085&reg=3&lang=1

https://newsonair.gov.in/suryapath-tiranga-global-relay-concludes-after-journey-across-54-countries/?utm_source=chatgpt.com