सूडान वायरस रोग

प्रश्न – हाल ही में फरवरी 2025 में सूडान वायरस रोग (SVD) के प्रकोप की पुष्टि किस देश में हुई है?
(a) केन्या (b) नाइजीरिया
(c) युगांडा (d) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और युगांडा सरकार द्वारा युगांडा में ‘सूडान वायरस रोग’ के प्रकोप की पुष्टि की गई है।
  • यह इबोला वायरस की तरह ‘ऑर्थोबोलावायरस परिवार’ (Orthoebolavirus family) से संबंधित है।
  • इस वायरस से होने वाले रोग को ‘सूडान वायरस रोग’ (Sudan Virus Disease -SVD) कहा जाता है।
  • इसे अक्सर रक्तस्रावी बुखार के रूप में भी जाना जाता है।
  • पहली बार वर्ष 1976 में दक्षिणी सूडान में इस वायरस की पहचान की गई और वहीं के नाम पर इसका नामकरण किया गया।
  • इस वायरस का संक्रमण जंगली जानवरों से मनुष्यों में और फिर संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों में इसका प्रसार होता है।
  • सूडान वायरस इबोला वायरस से बहुत निकट से संबंधित है, हालांकि दोनों वायरस की आनुवंशिक सामग्री और प्रोटीन भिन्न-भिन्न होते हैं।
  • जिस कारण से उनमें प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने वाली एंटीजेनिक प्रोफाइल भी भिन्न-भिन्न होते हैं।
  • इसमें इबोला के समान लक्षण होते हैं जिसमें बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश आदि शामिल हैं।
  • इसके अलावा उल्टी, दस्त, और आंतरिक एवं बाहरी रक्तस्राव भी होता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/emergencies/disease-outbreak-news/item/2025-DON555