सुशासन दिवस

प्रश्न-पूर्व-प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि को‘सुशासन दिवस’के रूप में कब मनाया जाएगा?
(a) 22 दिसंबर
(b) 25 दिसंबर
(c) 23 दिसंबर
(d) 24 दिसंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन‘सुशासन दिवस’के रूप में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।
  • सुशासन दिवस को मनाने का निर्णय 16 दिसंबर, 2014 को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि महान स्वतंत्रता सेनानी व बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म दिवस भी 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है।
  • सुशासन दिवस के दिन सभी केंद्रीय मंत्री अपने राज्यों में तथा सभी सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न मंत्रालयों द्वारा 20 से अधिक ऐसे कार्यक्रमों की घोषणा की गयी जो सरकार को सीधे तौर पर जनता से जोड़ेगी।
  • सुशासन दिवस के अवसर पर सरकार ने वर्ष 2019 तक सभी गांवों को मोबाइल सेवा से जोड़ने की घोषणा की।
  • सुशासन दिवस के अवसर पर‘ग्वालियर से गोण्डा’ के मध्य‘सुशासन एक्सप्रेस’ नामक एक नई ट्रेन के परिचालन को प्रारंभ किए जाने की भी घोषणा की गयी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bjp.org/en/media-resources/press-releases/speech-by-shri-narendra-modi-addressing-bjp-parliamentary-party-dec-16-2014
http://pib.nic.in/goodgov/latestphotos.aspx?hi=1
http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/229212/1/21#.VLZfnsl_bIU
http://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A8-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80-114122500014_1.html