प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- अगस्त,2026 में जैसलमेर के पारंपरिक ऊँटपालक सुमेर सिंह भाटी को मंगोलिया में रेंजलैंड रेस्टोरेशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह सम्मान थार मरुस्थल में लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले देगराय माता ओरण के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के लिए समुदाय-आधारित प्रयासों हेतु मिला है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2026 में जैसलमेर के पारंपरिक ऊँटपालक सुमेर सिंह भाटी को मंगोलिया में रेंजलैंड रेस्टोरेशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया
- उन्हें यह सम्मान थार मरुस्थल में लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले देगराय माता ओरण के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के लिए समुदाय-आधारित प्रयासों हेतु मिला है।
- उन्हें अंतर्राष्ट्रीय चारागाह और पशुपालक वर्ष 2026 के तहत यह अवार्ड प्रदान किया गया
- उन्होंने ओरणों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जैसलमेर के तनोट माता मंदिर से जयपुर तक लगभग 700 किलोमीटर लंबी, 85-दिवसीय पदयात्रा का नेतृत्व किया था
- समुदाय-आधारित संरक्षण से सेवण (Lasiurus sindicus) और धामण (Cenchrus setigerus) जैसी देशी घास प्रजातियों के प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा मिला है।
- ये घासें पशुधन के लिए महत्त्वपूर्ण चारे का स्रोत हैं।
- ओरण का यह पारिस्थितिक क्षेत्र ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (महान भारतीय तिलोर) तथा एशियाई कैराकल जैसे संकटग्रस्त वन्यजीवों को आवास प्रदान करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://gian.org/rangeland-awards/shri-sumer-singh-bhati/?utm_