प्रश्न – नवंबर,2025 में सुजलम भारत शिखर सम्मेलन-2025 कहाँ प्रस्तावित है ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) वाराणसी (d) गोवा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर,2025 में सुजलम भारत शिखर सम्मेलन-2025 नई दिल्ली में प्रस्तावित है
- इसे जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) द्वारा आयोजित किया जाएगा
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे
- यह शिखर सम्मेलन, भारत सरकार द्वारा आयोजित छह विभागीय शिखर सम्मेलनों में से एक है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय नीति में जमीनी स्तर के दृष्टिकोणों को शामिल करना है।
- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित और नीति आयोग द्वारा समन्वित, इन शिखर सम्मेलनों का उद्देश्य राष्ट्रीय मिशनों और क्षेत्र-स्तरीय कार्यान्वयन के बीच फीडबैक लूप को मज़बूत करना है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
