प्रश्न – 17 अगस्त, 2025 को किस राज्य के राज्यपाल सी.पी .राधाकृष्णन उप-राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्री या जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के उम्मीदवार घोषित हुए ?
(a) बिहार (b) तमिलनाडु
(c) असम (d) महाराष्ट्री
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अगस्त, 2025 को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी .राधाकृष्णन उप-राष्ट्राति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के उम्मीदवार घोषित हुए हैं।
- वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, और पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
- वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे.
- उन्होंने यहां दो बार, 1998 और 1999 में जीत हासिल की.
- फ़रवरी, 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
- झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुदुच्चेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था.
- इसके बाद जुलाई, 2024 में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बने.
- उल्लेखनीय है की जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई,2025 को उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़े की घोषणा की थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…