प्रश्न – 4 मई, 2025 को पंकज आडवाणी ने सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक, 2025 के फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया?
(a) मार्टिन गुडविल (b) ध्रुव सितवाला
(c) ध्वज हरिया (d) अशोक शांडिल्य
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अप्रैल,2025 से 4 मई, 2025 तक मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के विल्सन जोन्स बिलियर्ड्स हॉल में सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक, 2025 आयोजित हुआ
- भारतीय क्यू स्पोर्ट्स के दिग्गज पंकज आडवाणी ने फाइनल में ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराकर लगातार तीसरी बार यह खिताब जीत लिया।
- इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 और 2024 में भी सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक का खिताब जीता था।
- पंकज अडवाणी को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
- उप विजेता सितवाला को डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bsam.in/recentlyconcluded/ccibilliardsclassic2025.aspx
