प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप (डिवीजन-A) का खिताब निम्न में से किसने प्राप्त किया?
(a) रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड
(b) हॉकी पंजाब
(c) हॉकी दिल्ली
(d) हॉकी ओडिशा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 मई, 2016 को बंगलुरू (कर्नाटक) में संपन्न छठी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप (डिवीजन-A) का खिताब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) ने हॉकी पंजाब को 3-1 से पराजित कर जीत लिया।
- मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने हॉकी ओडिशा को 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 में संपन्न पांचवी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब भी रेलवे की टीम द्वारा ही प्राप्त किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://hockeyindia.org/news/results-from-finals-of-hockey-india-6th-senior-women-national-championship-2016-a-division.html
http://hockeyindia.org/images/stories/2015/06/Senior-Women-A-.pdf