प्रश्न – जुलाई‚ 2024 में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने अपना 73वां स्थापना दिवस कब मनाया?
(a) 16 जुलाई‚ 2024
(b) 20 जुलाई‚ 2024
(c) 24 जुलाई‚ 2024
(d) 28 जुलाई‚ 2024
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- उल्लेखनीय है कि डॉ. एन कलईसेलवी ने इस स्थापना दिवस के अवसर पर पीएचडी स्कॉलर लैब का उद्घाटन किया।
- इस दिवस के मौके पर सीएसआईआर जिज्ञासा योजना के तहत ओपनर डे में 200 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया
- ध्यातव्य है कि जिज्ञासा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक संपर्क के माध्यम से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।
- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के बारे में-
- इसकी स्थापना वर्ष 1942 में किया गया‚ जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
- भारत का प्रधानमंत्री इसका पदेन अध्यक्ष होता है‚ वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष हैं।
- ध्यातव्य है कि इस परिषद का उद्देश्य देश में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
लेखक -सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…
