सिलीसेढ़ झील

प्रश्न – 12 दिसंबर, 2025 को राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सिलीसेढ़ झील को आर्द्रभूमि सम्मेलन द्वारा रामसर स्थल घोषित किया गया।यह झील किस जिले में स्थित है?
(a) उदयपुर (b) जयपुर
(c) अलवर (d) भरतपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 दिसंबर, 2025 को राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सिलीसेढ़ झील को आर्द्रभूमि सम्मेलन द्वारा रामसर स्थल घोषित किया गया।
  • यह राजस्थान का पांचवां और देश का 96 वां रामसर स्थल है।
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास स्थित कोपरा जलाशय को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
  • सिलीसेढ़ झील,अलवर शहर को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए महाराजा विनय सिंह द्वारा वर्ष 1845 में बनवाई गई थी।
  • इस झील में 500 से ज्यादा मगरमच्छ है।
  • इस झील के आसपास 100 से ज्यादा प्रजातियों के देशी विदेशी पक्षी रहते हैं।
  • सर्दियों के मौसम में यहां विदेशी पक्षियों का जमावड़ा रहता है।
  • झील में साल भर वोटिंग होती है. यह झील अरावली की पहाड़ियों के बीच में है।
  • ध्यातव्य है कि इससे पहले राजस्थान के फलौदी में खींचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थल घोषित किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/siliserh-lake-in-alwar-dist-is-indias-96th-ramsar-site/articleshow/125939766.cms

https://rsis.ramsar.org/ris/2581?__goaway_challenge=meta-refresh&__goaway_id=771ad716f729ba8befae6cf201115559&__goaway_referer=https%3A%2F%2Fwww.google.com%2F