प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.दिसंबर, 2025 में सिप्ला लिमिटेड द्वारा भारत में सिप्लॉस्टेम (Ciplostem) नामक एक अभिनव एलोजेनिक मेसेनकाइमल स्ट्रॉमल सेल (MSC) थेरेपी लॉन्च करने की घोषणा की है।
2.यह थेरेपी DCGI (Drug Controller General of India)द्वारा स्वीकृत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2025 में सिप्ला लिमिटेड द्वारा भारत में सिप्लॉस्टेम (Ciplostem) नामक एक अभिनव एलोजेनिक मेसेनकाइमल स्ट्रॉमल सेल (MSC) थेरेपी लॉन्च करने की घोषणा की है।
- यह थेरेपी DCGI (Drug Controller General of India) द्वारा स्वीकृत है, औरघुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस (Knee Osteoarthritis – OA) के इलाज के लिए विकसित की गई है।
- सिप्लॉस्टेमएकसिंगल-डोज़ (एक बार दिया जाने वाला) इंजेक्शनहै जिसे सीधे घुटने के जोड़ (intra-articular injection) में दिया जाता है।
- यह कोशिकीय स्तर पर काम करके सूजन कम करता है,तथा दर्द में राहत देता है,व जोड़ की गतिशीलता बढ़ाता है, और कार्टिलेज को नुकसान से बचाता है।
- यह विशेष रूप सेGrade II और Grade III Knee OAवाले मरीजों के लिए बनाया गया है और ऑर्थोबायोलॉजिक मेडिसिन के क्षेत्र में सिप्ला की महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है।
- उल्लेखनीय है कि भारत में घुटने का ऑस्टियोआर्थराइटिस एक लंबे समय तक चलने वाला, प्रगतिशील और अपक्षयी रोग है।वर्ष 2021 के अनुसार, भारत में लगभग 4.84 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं।
- सिप्लॉस्टेम (Ciplostem)का उद्देश्य वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सेल-थेरेपी को रोज़मर्रा की क्लीनिकल प्रैक्टिस में लाना है, जो दर्द को कम करती है, जोड़ की कार्यक्षमता को सुरक्षित रखती है और इंजेक्शन के बादलगभग 2 साल तक गतिशीलता (mobility)को बढ़ाती है।”
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.expresspharma.in/cipla-launches-ciplostem-cell-therapy-for-knee-osteoarthritis-in-india/
