सिनसिनाटी ओपन‚ 2025

प्रश्न – 18 अगस्त, 2025 को संपन्न सिनसिनाटी ओपन‚ 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) पुरुष एकल का खिताब कार्लोस अल्काराज (स्पेन) ने जीता है।
(2) महिला एकल का खिताब इगा स्विटेक(पोलैंड) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 – 18 अगस्त, 2025 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता सिनसिनाटी ओपन‚ 2025 का आयोजन मेसन,ओहियो ,अमेरिका में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता– कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
  • उपविजेता– जैनिक सिनर (इटली)
  • महिला एकल
  • विजेता– इगा स्विटेक(पोलैंड)
  • उपविजेता– जैस्मीन पाओलिनी (इटली)
  • पुरुष युगल
  • विजेता– निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया) और राजीव राम (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता–लोरेंजो मुसेटी और लोरेंजो सोनेगो (दोनों इटली)
  • महिला युगल
  • विजेता– गैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) और एरिन रॉटलिफ़े (न्यूज़ीलैंड)
  • उपविजेता– गुओ हान्यू (चीन) और एलेक्जेंड्रा पानोवा (रूस)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.atptour.com/en/tournaments/cincinnati/422/overview

https://cincinnatiopen.com