सिनबैक्स-2026

प्रश्न – सिनबैक्स (CINBAX)-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत और कंबोडिया के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है
  2. इस अभ्यास का दूसरा संस्करण 4 – 17 मई 2026 के मध्य कंबोडिया प्रांत के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित टेको सेन फ्नोम थॉम म्रीस प्रॉव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जा रहा है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4 – 17 मई, 2026 तक भारत और कंबोडिया के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास सिनबैक्स, (CINBAX) 2026 का दूसरा संस्करण कंबोडिया प्रांत के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित टेको सेन फ्नोम थॉम म्रीस प्रॉव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जा रहा है
  • यह द्विपक्षीय अभ्यास वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बदलते परिदृश्य के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के अध्याय VII के ढांचे के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है
  • जिसमें उप-पारंपरिक वातावरण में अभियानों के संचालन हेतु कंपनी स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण प्रदर्शित किया जा रहा है ।
  • भारतीय सेना के दल में 120 सैन्‍य कर्मी हैं, जिनमें अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं।
  • कंबोडियाई दल 160 कार्मिकों का है, जो रॉयल कंबोडियन आर्मी से हैं।
  • यह संयुक्त अभ्यास उन आतंकवाद-रोधी अभियानों की वर्तमान कार्य-प्रक्रिया के अनुरूप है, जिनका सामना संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के दौरान शांति-रक्षक बलों द्वारा किया जाता है ।
  • इस अभ्यास के अंतर्गत ड्रोन संचालन, मोर्टार तथा स्नाइपर रणनीतियों सहित विशेष कौशल प्रशिक्षण भी होगा।
  • इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के दलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, समन्वय तथा परिचालन तालमेल को सुदृढ़ करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/incoming/india-dispatches-army-contingent-for-indo-cambodia-joint-exercise-cinbax-ii-2026/article70935369.ece