सिक्योरिटी बेल्ट-2025

प्रश्न – सिक्योरिटी बेल्ट-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –

1.यह चीन-ईरान-रूस के बीच एक संयुक्त नौसैन्य अभ्यास है 

2. यह अभ्यास 9-13 मार्च, 2025 तक ईरान के चाबहार बंदरगाह के निकट समुद्री क्षेत्रों में आयोजित किया गया 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a)  केवल 1            (b) केवल 2

(c) 1 एवं 2 दोनों      (d) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9-13 मार्च, 2025  तक चीन-ईरान-रूस के बीच  संयुक्त नौसैन्य अभ्यास सिक्योरिटी बेल्ट-2025 ईरान के चाबहार बंदरगाह के निकट समुद्री क्षेत्रों में आयोजित किया गया
  • इस अभ्यास की थीम- “शांति और सुरक्षा को एक साथ बनाना” थी (Creating Peace and Security Together)
  • इसका उद्देश्य सैन्य तथा आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा भाग लेने वाले देशों की नौसेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • अभ्यास में समुद्री लक्ष्यों पर हमला, वीबीएसएस (विजिट, बोर्ड, सर्च और जब्ती), क्षति नियंत्रण, साथ ही संयुक्त खोज और बचाव अभियान जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया
  • दक्षिण अफ़्रीका, पाकिस्तान, ओमान और अन्य देशों ने भी इस अभ्यास में भाग लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजे थे 

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://eng.mod.gov.cn/xb/News_213114/TopStories/16375041.html

https://www.specialeurasia.com/tag/maritime-security-belt-2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *