प्रश्न – मार्च, 2025 में किस भारतीय मूल की लेखिका को सिंगापुर महिला हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया?
(a) आशा खेमका (b) रजनी कुमारी
(c) कमलादेवी अरविंदन (d) वंदना सिंह
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में भारतीय मूल की लेखिका और नाटककार कमलादेवी अरविंदन को सिंगापुर महिला हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
- वह उन 6 महिलाओं में शामिल हैं ,जिन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
- इस तरह 2014 से अब तक कुल 198 महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है।
- सिंगापुर महिला संगठन परिषद (SCWO) द्वारा शुरू किया गया, जो इस वर्ष अपनी 45वीं वर्षगांठ मना रहा है।
- महिला हॉल ऑफ फ़ेम लैंगिक समानता में प्रगति का जश्न मनाता है और सिंगापुर के इतिहास, समाज और प्रगति में शामिल लोगों के योगदान को मान्यता देता है।
- कमलादेवी अरविंदन तमिल और मलयालम दोनों भाषाओं में लिखती हैं
- उनकी कुछ रचनाएँ अंग्रेजी में अनुवादित होकर भारत, कनाडा और मलेशिया में प्रकाशित हुई हैं।
- उन्होंने 160 से ज़्यादा लघु कथाएँ और निबंध, 18 स्टेज नाटक, 300 रेडियो नाटक और पाँच किताबें प्रकाशित की हैं।
- वह नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड और एसोसिएशन ऑफ़ सिंगापुर तमिल राइटर्स द्वारा आयोजित रचनात्मक लेखन कार्यशालाएँ भी संचालित करती हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…