सिंकफील्ड कप, 2026

प्रश्न – अगस्त, 2026 में संपन्न शतरंज प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) जावोखिर सिंदारोव
(b) आर. प्रज्ञानानंद
(c) वेस्ली सो
(d) विंसेंट कीमर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 – 19 अगस्त, 2026 के मध्य ग्रैंड चेस टूर, (GCT) 2026 की शतरंज प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप (Sinquefield Cup), 2022 सेंट लुईस, मिसौरी, यू.एस.ए. में संपन्न हुई।
  • यह ग्रैंड चेस टूर, 2026 का पांचवां एवं अंतिम चरण था।
  • अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो (Wesley So) ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को टाई-ब्रेक में पराजित कर सिंकफील्ड कप, 2026 जीता।
  • यह वेस्ली सो द्वारा विजित तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब है।
  • इसके पहले उन्होंने वर्ष 2016 और 2025 में खिताब जीता था।
  • वे लगातार दो संस्करण (2025 से 2026) जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • प्रज्ञानानंद उपविजेता रहे तथा उन्होंने ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया।
  • उज़्बेकिस्तान के शतरंज ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव और जर्मन शतरंज ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fide.com/wesley-so-claims-his-third-sinquefield-cup-title/?utm

https://grandchesstour.org/tours/2026/tournaments/2026-sinquefield-cup/results