प्रश्न-वर्ष 2016 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी है?
(a) जैकब डिलन
(b) बॉब डिलन
(c) बॉब विलिस
(d) बॉब मार्ले
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 13 अक्टूबर, 2016 को अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा नोबेल समिति ने की।
- इन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी गीत परंपरा के अंतर्गत नवीन काव्यगत अभिव्यक्तियों के सृजन हेतु दिया जाएगा।
- इनका जन्म 24 मई, 1941 में दुलुथ, मिनेसोटा, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मध्यमवर्गीय यहूदी परिवार में हुआ था।
- एक किशोर के रूप में इन्होंने विभिन्न बैंड के साथ कार्य किया, इनकी विशेष रुचि अमेरिकी लोक संगीत एवं ब्लूज (Blues) में थी।
- इनके आदर्श लोक गायक वुडी गथरी (Woody Guthrie) थे। ये बीट पीढ़ी (Beat Generation) के आरंभिक रचनाकारों के साथ ही आधुनिकतावादी कवियों से प्रभावित थे।
- धीरे-धीरे ये अमेरिका के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में अपने गीत संगीत के लिए प्रसिद्ध हो गए।
- इनके सबसे प्रसिद्ध गीतों में मिस्टर टैबूरिन मैन, लाइक ए रोलिंग स्टेान, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेंजिंग सम्मिलित है।
- इन्हें ग्रैमी एवार्ड, एकेडमी एवार्ड (ऑस्कर) और गोल्डन ग्लोब एवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/laureates/2016/bio-bibl.pdf
https://twitter.com/bobdylan/status/786714155218788352
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/laureates/2016/press.html
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/laureates/2016/
http://www.imdb.com/name/nm0001168/awards?ref_=nm_awd
