साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार‚ 2025

प्रश्न – साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इसमें पार्वती तिर्की को हिंदी भाषा के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
(2) के. वैशाली को अंग्रेजी भाषा के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जून‚ 2025 को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार‚ 2025 घोषित किया गया
  • साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल ने 23 लेखकों को साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2025 के लिए अनुमोदित किया।
  • इस वर्ष डोगरी भाषा में कोई पुरस्कार नहीं है।
  • पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000/- रुपए की सम्मान राशि,बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएँगे।
  • निम्न प्रमुख भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाएगा —
  • हिंदी में — पार्वती तिर्की को उनके कविता -संग्रह ‘फिर उगना’ के लिए
  • अंग्रेजी में — अद्वैत कोट्टरी को उनके उपन्यास ‘सिद्धार्थ: द ब्वॉय हू बिकेम द बुद्ध’ के लिए
  • संस्कृत में — धीरज कुमार पाण्डेय को उनके आलोचना ‘पारिभाषिकशब्दस्वारस्यम् (वेदान्तपरिभाषासन्दर्भे)’ के लिए
  • उर्दू में — नेहा रुबाब को उनके उपन्यास ‘मज़हरुल हक़: तारीक़-ए-आज़ादी-ए हिंद: हिंद का फ़रामोश कर्दा कायद’ के लिए

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.univarta.com/sahitya-akademi-s-youth-and-children-literature-award-2025-announced/India/news/3493026.html

https://sahitya-akademi.gov.in/pdf/Pressrelease_YP-2025.pdf