प्रश्न – 18 जून‚ 2025 में घोषित साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2025 में किसे हिंदी भाषा के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) दृष्टि सोनी (b) अमित मिश्र
(c) सुशील शुक्ल (d) नंदिनी सेन गुप्ता
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 जून‚ 2025 को साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2025 घोषित किया गया
- साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल ने 24 लेखकों को साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2025 के लिए अनुमोदित किया।
- पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं, जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम पाँच
- वर्षों में (अर्थात् 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।
- पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000/- रुपए की सम्मान राशि,बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएँगे।
- निम्न प्रमुख भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाएगा —
- हिंदी में — सुशील शुक्ल को उनके कहानी-संग्रह ‘एक बटे बारह’ के लिए
- अंग्रेजी में — नितिन कुशलप्पा एमपी को उनके कहानी-संग्रह
- ‘दक्षिण, साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रीटोल्ड’ के लिए
- संस्कृत में — प्रीति पुजारा को उनके कविता -संग्रह ‘बालविश्वम्’ के लिए
- उर्दू में — गज़नफ़र इकबाल को उनके लेख ‘कौमी सितारे के लिए
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…