साहित्‍य अकादमी पुरस्कार, 2024

प्रश्न – 18 दिसंबर, 2024 को घोषित अकादमी पुरस्कार, 2024 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.  कवयित्री गगन गिल को हिंदी भाषा के साहित्‍य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
2. ईस्टरिन किरे को अंग्रेजी भाषा के साहित्‍य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 दिसंबर, 2024 को साहित्‍य अकादमी संस्थान ने 21 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्‍य पुरस्कार, 2024 की घोषणा की।
  • बांग्‍ला, डोगरी और उर्दू भाषाओं में पुरस्कारों का ऐलान बाद में किया जाएगा
  • अकादमी प्रत्‍येक वर्ष 24 भाषाओं के रचनाओं को साहित्‍य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करती है।
  • 21 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में आठ कविता संग्रह, तीन उपन्‍यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्‍यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तक शामिल हैं।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि हैं-समीर तांती (असमिया), दिलीप झावेरी (गुजराती), गगन गिल (हिंदी), के.जयकुमार (मलयालम), हाओबम, सत्‍यबती देवी (मणिपुरी), पॉल कौर (पंजाबी), मुकुट मणिराज्‍य (राजस्थानी), दीपक कुमार शर्मा (संस्कृत)
  • उपन्‍यास हेतु पुरस्कृत उपन्‍यासकार हैं-अरोन राजा (बोडो), ईस्टरिन किरे (अंग्रेजी), सोहन कौल (कश्मीरी)
  • कहानी-संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक हैं-युवा बराल (नेपाली), हूंदराज बलवाणी (सिंधी)।
  • निबंध हेतु निबंधकार हैं-मुकेश थली (कोंकणी), महेंद्र मलंगिया (मैथिली), वैष्नब चरण सामल (ओड़िया)
  • साहित्‍यिक आलोचना के लिए पुरस्कृत लेखक हैं-के.वी.नारायण (कन्‍नड़), सुधीर रसाल (मराठी), पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण (तेलुगू)।
  • नाटक के लिए पुरस्कृत नाटककार हैं-महेश्वर सोरेन (संताली)
  • शोध के लिए पुरस्कृत शोधकर्ता हैं-ए.आर. वेंकटचलपति (तमिल)

प्रमुख भाषाओं में पुरस्कृत लेखक एवं उनकी रचना इस प्रकार है-

  • साहित्‍य अकादमी के अध्यक्ष, माधव कौशिक की अध्यक्षता में इन पुरस्कारों को अनुमोदित किया गया
  • इस पुरस्कार के तहत एक उत्‍कीर्ण ताम्रफलक शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards-2024.pdf